Print

नेपाल में 6.1 की तीव्रता का भूकंप, बिहार और सिक्किम तक महसूस हुए झटके

नेपाल में आज शुक्रवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके बिहार, सिलीगुड़ी, सिक्किम और दार्जिलिंग तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।

काठमांडू से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व भैरवकुंडा में था भूकम्प का केंद्र

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में था। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 2:51 बजे आया जिससे नेपाल के मध्य और पूर्वी हिस्सों में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पटना, सिक्किम और दार्जिलिंग में इमारतें और छत के पंखे हिलते हुए देखे जा सकते हैं।

नेपाल के अलावा, पाकिस्तान में भी शुक्रवार सुबह करीब 5:14 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि, वहां भी अब तक किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं आई है। नेपाल भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है जहां इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। वर्ष 2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 9,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और लाखों इमारतें नष्ट हो गई थीं। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। नेपाल की आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। – (IANS)

RELATED ARTICLES

6 hours ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...

8 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...