12/12/23 | 2:18 pm

Print

FIH जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप : नीदरलैंड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के कड़े मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 4-3 से हराया। इसी जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

2-0 से आगे चल रही थी नीदरलैंड, भारत ने 4-3 से पलट दिया मैच

बताना चाहेंगे रोमांचक क्वार्टर फाइनल में हॉफ टाइम तक 2-0 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर की शुरुआत में टिमो बोअर्स (5') ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर नीदरलैंड्स को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में पेपिज़न वैन डेर हेजडेन (16') ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर हॉफ टाइम तक अपनी टीम को 2-0 हो गई।

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में की बेहतरीन वापसी 

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में बेहतरीन वापसी की। अरिजीत सिंह हुंदल की सहायता से आदित्य लालेज (34') ने गोल कर भारत का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद अरायजीत ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल कर भारत को 2-2 से बराबरी दिला दी। तीसरे क्वार्टर के अंत में ओलिवर हॉर्टेंसियस (44') ने गोल कर नीदरलैंड्स को 3-2 से आगे कर दिया। 

आखिर में भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़ाई अपनी गति

दस मिनट से भी कम समय शेष रहने पर, भारतीयों ने अपने खेल की गति बढ़ा दी और यह उपयोगी साबित हुआ क्योंकि सौरभ आनंद कुशवाह (52') ने एक शानदार रिबाउंड पर गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

https://x.com/TheHockeyIndia/status/1734503493871018316?s=20

मैच के 57वें मिनट में दागा आखिरी गोल 

मैच के 57वें मिनट में कप्तान उत्तम सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-3 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। 14 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना जर्मनी से होगा।

 

RELATED ARTICLES

1 hour ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

7 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...