Your browser does not support Javascript
विदेशी मुद्रा भंडार में 10.9 अरब डॉलर की कमी, देश का चालू खाता घाटा घटकर 1.3% पर: RBI | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, October 14, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. विदेशी मुद्रा भंडार में 10.9 अरब डॉलर की कमी, देश का चालू खाता घाटा घटकर 1.3% पर: RBI

02/12/25 | 12:49 pm | CAD FY26 | Current account deficit | FDI | forex reserves | FPI | India economy | RBI Data | remittances | Services Export | trade deficit

Print

विदेशी मुद्रा भंडार में 10.9 अरब डॉलर की कमी, देश का चालू खाता घाटा घटकर 1.3% पर: RBI

विदेशी मुद्रा भंडार में 10.9 अरब डॉलर की कमी, देश का चालू खाता घाटा घटकर 1.3% पर: RBI

देश का चालू खाता घाटा वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में घटकर 12.3 अरब डॉलर या जीडीपी का 1.3 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20.8 अरब डॉलर या जीडीपी का 2.2 प्रतिशत था। यह जानकारी आरबीआई की ओर से सोमवार को दी गई।

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के दौरान वस्तु व्यापार घाटा 87.4 अरब डॉलर रहा है, जो कि वित्त वर्ष 25 की समान तिमाही के आंकड़े 88.5 अरब डॉलर से कम है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान शुद्ध सेवा प्राप्तियां 50.9 अरब डॉलर रही हैं, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 44.5 अरब डॉलर थीं।

आरबीआई ने कहा कि कम्प्यूटर सर्विसेज और अन्य बिजनेस सर्विसेज के निर्यात में वृद्धि होने से सेवाओं का निर्यात सालाना आधार पर बढ़ा है।

द्वितीयक आय खाते के अंतर्गत व्यक्तिगत हस्तांतरण प्राप्तियां, जो मुख्यतः विदेशों में कार्यरत भारतीयों द्वारा भेजे जाने वाले रेमिटेंस को दर्शाती हैं, तिमाही के दौरान बढ़कर 38.2 अरब डॉलर हो गई हैं, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 34.4 अरब डॉलर थीं।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सालाना आधार पर बढ़कर 2.9 अरब डॉलर हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 25 की सितंबर में यह आंकड़ा -2.8 अरब डॉलर था।

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से 5.7 अरब डॉलर की निकासी की गई है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एफपीआई ने 9.9 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया था।

दूसरी तिमाही में अनिवासी जमा (एनआरआई जमा) में 2.5 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया, जबकि एक वर्ष पहले समान अवधि में यह 6.2 अरब डॉलर था।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि 2025-26 की दूसरी तिमाही में विदेशी मुद्रा भंडार में 10.9 अरब डॉलर की कमी आई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 18.6 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

4 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

36 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...

यूपी में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, एक लाख और नियुक्तियों का लक्ष्य: सीएम योगी

1 hour ago | Legislative Council Election

यूपी में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, एक लाख और नियुक्तियों का लक्ष्य: सीएम योगी

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

11 hours ago

मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है संदेश

19 hours ago

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है...

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

21 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देन...

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

20 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद

20 hours ago

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के प...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

8 hours ago

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

8 hours ago

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

8 hours ago

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party Play video: News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party

8 hours ago

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका | CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत | Cockroach Janta Party

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 14th Oct 2026
ऊपर वापस