31/10/23 | 4:14 pm

Print

FSSAI ने दीपावली के दौरान मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए बढ़ाई निगरानी

त्योहारी सीजन दीपावली के दौरान मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने निगरानी बढ़ा दी है। एफएसएसएआई ने देशभर में अपने 4,000 राज्य स्तरीय अधिकारियों को खुदरा मिठाई विक्रेताओं और बनाने वालों की निगरानी तेज करने का निर्देश दिया है। 

दीपावली के अवसर पर मिठाइयों की बढ़ जाती है खपत 

एफएसएसएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जी. कमला वर्धन राव ने मंगलवार को ‘ईट राइट समिट’ 2023 से इतर मीडिया से कहा कि आमतौर पर दीपावली के अवसर पर मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। हमने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अपने अधिकारियों को मिठाइयों में मिलावट की जांच के लिए निगरानी तेज करने का निर्देश दिया है। 

संयुक्त रूप से किया जा रहा है एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण

दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा संयुक्त रूप से एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण में करीब 10 हजार नमूने एकत्र किए जाएंगे। यह सर्वेक्षण एक महीने में पूरा हो जाएगा।

नमूनों की संख्या बढ़ाकर की एक लाख 

इस बीच, एफएसएसएआई ने इस साल निगरानी नमूनों की संख्या बढ़ाकर एक लाख कर दी है, जो अगले साल बढ़कर सात लाख हो जाएगी। भारत में सबसे अधिक मिलावट दूध में की जाती है। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है, जिसकी वजह से मिठाइयों में दुकानदार मिलावट करने लगते हैं। भारत में सबसे अधिक मिलावटी वस्तु दूध है और अधिकांश मिठाइयां दूध से बनाई जाती हैं।

RELATED ARTICLES

13 mins ago | जापान

वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के वित्त मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के अपने स...

23 mins ago | defence industry

भारत-ग्रीस रक्षा सहयोग को नई गति, संयुक्त उत्पादन के लिए औद्योगिक रोडमैप बनेगा

भारत और ग्रीस ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नई पहल तलाशने और संयुक्त रक्षा उत्पादन को...