08/07/24 | 1:15 pm | Gold prices

Print

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी मामूली गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। इस गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज सोमवार को 73,940 रुपये से लेकर 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 67,790 रुपये से लेकर 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी आज मामूली गिरावट आई है। इसर कमजोरी की वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 94,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,940 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 74,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 68,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में सुस्ती आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

18/09/26 | 1:12 pm | Free Trade Agreement

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद...

12/09/26 | 7:55 am | BRICS Business Forum

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में छाया रहा होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा, इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की आशंका

भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सेक्रेटरी पेट्र सिजोव, ईरान इंश्योरर्स सिंडिकेट के महमूद असद सम...