Print

सर्राफा बाजार में 80 हजारी हुआ सोना, चांदी में भी तेजी जारी

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना एक और माइलस्टोन दर्ज कर आज 80 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया। सोने की कीमत में आज 420 रुपये से 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई है।

सोने की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,230 रुपये से लेकर 80,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,560 रुपये से लेकर 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में उछाल आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 80,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 80,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 80,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 80,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 80,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 80,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 80,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने महंगा होकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 80,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

22/10/26 | 3:12 pm | MSME

भारतीय उद्योग परिसंघ ने निर्यातकों, MSME से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के तहत अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने घरेलू निर्यातकों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (Micro, Small,...

20/10/26 | 3:06 pm | FTA

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा कि तय समय के अनुसार 20 अ...