Print

ईंधन की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावट मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने मंगलवार को कहा कि देशभर में ईंधन की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को मौजूदा परीक्षण व्यवस्था के साथ अतिरिक्त जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार के प्रदूषण या मिलावट का समय रहते पता लगाया जा सके।

मंत्रालय ने मीडिया के एक वर्ग में ईंधन में संदूषण (कंटैमिनेशन) संबंधी खबरों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि यदि किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन में मिलावट या प्रदूषण पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के तहत देशभर के 87,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन 8 से 12 बार ईंधन में पानी की मौजूदगी (वॉटर इन्ग्रेस) की जांच की जा रही है।

इसके अलावा, ईंधन में क्लोराइड और सल्फाइड की मौजूदगी की जांच के लिए अब तक 2,000 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। जांच के दौरान पूरे देश में केवल दो मामलों में क्लोराइड संदूषण पाया गया।

 https://x.com/PetroleumMin/status/2084552137460109796?s=20 

मंत्रालय के अनुसार, जिन दोनों पेट्रोल पंपों पर क्लोराइड संदूषण (Chloride Contamination) मिला, वहां ईंधन की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जहां भी ईंधन में मिलावट या संदूषण पाया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे केवल खुदरा बिक्री केंद्रों तक ही निगरानी सीमित न रखें, बल्कि पूरी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में संभावित संदूषण का पता लगाने के लिए सक्रिय निगरानी करें।

मंत्रालय ने कहा कि OMCs के पास पहले से ही ईंधन गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्नत परीक्षण प्रणाली मौजूद है। अतिरिक्त जांच का उद्देश्य इन सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाना है।

बार-बार किए जा रहे वॉटर इन्ग्रेस परीक्षण का उद्देश्य ईंधन भंडारण प्रणाली में पानी की मौजूदगी का पता लगाना है, जबकि क्लोराइड और सल्फाइड की जांच के माध्यम से विशेष प्रकार के रासायनिक संदूषण की पहचान की जा रही है।

मंत्रालय ने दोहराया कि ईंधन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जहां भी मिलावट या प्रदूषण की पुष्टि होगी, संबंधित पेट्रोल पंपों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- एएनआई)

RELATED ARTICLES

4 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

36 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...