जीएसटी सुधार से पटियाला में नई कारों की खरीद बढ़ी, ग्राहकों को 55 हजार से डेढ़ लाख तक का फायदा

देशभर में आज सोमवार से लागू हुए जीएसटी 2.0 सुधारों का असर पंजाब के पटियाला में साफ दिखाई दिया। यहां लोगों ने नई कारों पर मिली छूट का लाभ उठाया और कई खरीदारों ने पुरानी कार के बजाय नई कार खरीदने का फैसला किया। ग्राहकों ने इस मौके को “दीपावली से पहले मोदी सरकार का तोहफा” बताया। एक ग्राहक ने बताया कि उनका बजट पहले 3 से 4 लाख रुपये तक की पुरानी कार खरीदने का था, लेकिन जीएसटी में कटौती और कंपनी की ओर से मिले अतिरिक्त ऑफर्स के बाद उनका नई कार खरीदने का सपना पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा किए गए जीएसटी सुधार से आम लोगों और व्यापारियों दोनों को राहत मिली है।

लग्जरी कारों के एक स्थानीय शोरूम संचालक ने बताया कि जीएसटी में कमी आने से ग्राहकों को सीधा फायदा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नई कार खरीदने पर लोगों को 55 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की बचत हो रही है। इसके साथ ही कंपनियों की ओर से भी कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों की दिलचस्पी नई कारों में बढ़ी है।

संचालक ने बताया कि जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद शोरूम में 10 से अधिक नई कारों की बुकिंग हो चुकी है और करीब 8 कारों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले ग्राहक ज्यादातर पुरानी कारों की खरीदारी की योजना बना रहे थे, लेकिन अब नई कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली तक यह रुझान और भी बढ़ेगा। साथ ही, उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे शोरूम आकर ऑफर्स का फायदा उठाएं।-(IANS)

RELATED ARTICLES

16 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

47 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...