परीक्षा सुधारों पर हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें पीएम मोदी ने परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की, “भारत सरकार छात्रों के भविष्य के लिए लगातार कई कदम उठा रही है। छात्रों के भविष्य के साथ छेड़छाड़ करने वाले जेल में सड़ रहे हैं। हमने पहले ही फास्ट-ट्रैक कोर्ट बना दिए हैं। हम संसद में नए कानून बनाने की ओर भी आगे बढ़ रहे हैं जिसमें कड़े कानूनी प्रावधान शामिल होंगे। हालांकि, हमें भविष्य की ओर भी देखना होगा।

टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनेगी

उन्होंने आगे कहा, “हमारी परीक्षा पद्धति भरोसेमंद हो, पारदर्शी हो, और इसमें टेक्नोलॉजी का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल हो। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स (HIGH POWERED TASK FORCE) बनाने का फैसला किया है। यह टास्क फोर्स एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स पर फोकस करेगी, और इसकी रिपोर्ट के आधार पर, आने वाले एग्जाम्स की क्रेडिबिलिटी को जल्द से जल्द पक्का करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।”

RELATED ARTICLES

24 mins ago | Books

पुस्तकें जीवन को बदलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम : ओम बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि पुस्तकें केवल जानकारी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन क...

2 hours ago | Abigail Nette

मनीषा भनवाला का ऐतिहासिक दांव, वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

भारतीय कुश्ती के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। महिला पहलवान मनीषा भनवाला ने कजाकिस्तान...