28/06/24 | 3:32 pm | IGI Airport

Print

आईजीआई एयरपोर्ट : दोपहर दो बजे के बाद टर्मिनल एक की सभी उड़ानें टर्मिनल दो और तीन पर डायवर्ट

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार को दिन के दाे बजे के बाद टर्मिनल एक की सभी उड़ानों को टर्मिनल दो और तीन पर डायवर्ट कर दिया गया है। इससे पहले आज हादसे की वजह से सभी उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इन रद्द हुई उड़ानों के एवज में यात्रियों को उनके टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे।

केंंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने यह जानकारी दी। नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस घटना पर करीब से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

नायडू दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर आज सुबह घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया, जहां टर्मिनल एक पर बीती रात भारी बारिश के कारण छत का एक हिस्सा गिर गया था।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। नायडू ने एक बयान में कहा कि दो बजे के पहले जिन उड़ानों को निरस्त किया गया है, उन यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार फ्लाइट की बुकिंग करा सकें और सकुशल यात्रा कर सकें।

RELATED ARTICLES

46 mins ago | agriculture ministry

शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की, बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मं...

1 hour ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...