01/12/23 | 9:52 am

Print

IND vs AUS चौथा टी-20 मैच आज,भारतीय टीम मैच जीतकर बना सकती है वर्ल्ड रिकार्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम 7 बजे से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। इस मैच को जीतकर पर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के अलावा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम अगर आज ये मैच जीतती है, तो टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।

भारत ने अब तक 211 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 में जीत हासिल की है। जबकि 66 में हार का सामना करना पड़ा, 4 मैच टाई और 6 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, पाकिस्तान ने 226 टी-20 इंटरनेशनल में से 135 जीते हैं। उसे 82 में हार मिली है, 3 मैच टाई और 6 मैच बेनतीजा रहे हैं। 

सूर्यकुमार यादव रिकार्ड बनाने से महज 21 रन दूर

सूर्यकुमार यादव 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा करने से केवल 21 रन दूर हैं। वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय होंगे।

भारत आस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गये मुकाबलों के नतीजे

 भारत ने 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट और 26 नवंबर को दूसरे मैच में 44 रन से हराया। वहीं तीसरे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। मेजबान भारत और कंगारू टीम के बीच अब तक टी-20 फॉर्मेट में कुल 10 सीरीज खेली गई हैं। इसमें पांच भारत जीता और 2 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।

गायकवाड़ ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए

भारत के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भारत की ओर से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सीरीज के शुरुआती तीन मैच में एक में शतक और एक में अर्धशतक लागाए हैं। वहीं टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने रनों के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने तीन मैचों में 138 रन बनाए हैं। इस साल टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी सूर्या टॉप पर हैं। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई का परफॉर्मेंस शानदार रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉप स्कोरर 

इस सीरीज में आस्ट्रलियाई टीम की ओर से टॉप रन स्कोरर जोस इंग्लिस हैं। उनके नाम तीन मैचों में एक शतक की मदद से 122 रन है। उन्होंने यह शतक सीरीज के पहले मैच में लगाया था। वहीं दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल और तीसरे पर स्टीव स्मिथ हैं, लेकिन ये तीनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया लौट जाने की वजह से अगले दोनों मैच में नहीं खेलेंगे। इस तरह टॉप रन स्कोरर इस मैच में कप्तानी कर रहे मैथ्यू वेड हैं। वहीं टॉप विकेटटेकर नाथन एलिस हैं। उनके नाम तीन मैचों में तीन विकेट है।

पिच का मिजाज 

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। वहीं बैटर्स को यहां थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

मौसम का हाल 

रायपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा । धूप खिली रहेगी, इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।
ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, एरन हार्डी, मैथ्यू शॉर्ट, बेन मैकडरमॉट, टिम डेविड, क्रिस ग्रीन, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर सांघा।

RELATED ARTICLES

1 hour ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

7 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...