13/01/24 | 2:40 pm

Print

IND vs ENG : पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए बीसीसीआई ने की भारतीय टीम की घोषणा 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पहले दो टेस्ट मैच के लिए बीसीआई ने भारतीय टीम का एलान कर दिया। यह सीरीज रोहित शर्मा टीम की अगुवाई में खेला जाएगा वहीं तेज गेदबाज मो. शमी को अभी भी आराम दिया गया है। रणजी ट्रॉफी में यूपी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार, 12 जनवरी को पहले और दूसरे टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया। भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में जगह नहीं दी गई है।

ध्रुव जुरेल को मिला मौका

चयन समिति ने सबको चौंकाते हुए उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम में जगह दी है। ध्रुव जुरेल पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। रणजी ट्रॉफी में ध्रुव जुरेल ने दमदार पारी खेली थी। रिंकू सिंह के साथ मिलकर उन्होंने टीम को संकट से निकाला था।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का पूरा कार्यक्रम

पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से 29 जनवरी हैदराबाद में  ,दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी विशाखापत्तनम में, तीसरा मैच 15 फरवरी से 19 फरवरी के बीच राजकोट में, और चौथा मैच- 23 फरवरी से 27 फरवरी रांची में,जबकि पांचवा व अंतिम मुकाबला 7 मार्च से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

 रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), केएस भरत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (वीसी), आवेश खान

RELATED ARTICLES

24 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...