भारत पर्यावास केंद्र ने रंगमंच महोत्सव 2026 का कार्यक्रम घोषित किया

भारत पर्यावास केंद्र रंगमंच महोत्सव 2026 शुक्रवार से शुरू होगा, जिसमें ‘डांसिंग विद डैड”, “ब्रेस्ट ऑफ लक”, “द ट्रेजेडी ऑफ हैम मैक्लियर”, “सिलप्पातिकारम / द एंकलेट्स वर्डिक्ट” और “भासभारतम” समेत विभिन्न नाटकों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा समर्थित 10 दिवसीय इस महोत्सव में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और पंजाबी में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित व समकालीन नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों को भारत के जीवंत रंगमंच परिदृश्य से रूबरू कराएंगी। इसकी शुरुआत मनीष वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित “डेंसिंग विद डैड” से होगी, इसके बाद 19 सितंबर को लीना यादव द्वारा निर्देशित “ब्रेस्ट ऑफ लक” और 20 सितंबर को अन्या घई, भव्य रामपाल और अन्य द्वारा रचित व अभिनीत “अंब दा बूटा” प्रस्तुति दी जाएगी।

यह महोत्सव 22 सितंबर को आकाश खुराना द्वारा लिखित व निर्देशित “द ट्रेजेडी ऑफ हैम मैक्लियर” के साथ दोबारा शुरू होगा, इसके बाद 23 सितंबर को मनु ऋषि चड्ढा द्वारा लिखित व निर्देशित “विंडो तक आशिकी” प्रस्तुत की जाएगी। सूरज नांबियार द्वारा निर्देशित “सिलप्पातिकारम / द एंकलेट्स वर्डिक्ट” का मंचन 24 सितंबर को किया जाएगा।

भारत पर्यवास केंद्र (आईएचसी) के निदेशक प्रो. के. जी. सुरेश ने एक बयान में कहा, “यह महोत्सव केवल नाटकों का संग्रह नहीं है; यह भारतीय रंगमंच के विस्तार, जीवंतता व निरंतर विकास का एक उत्सव है।” महोत्सव के लिए टिकट की कीमत 200 रुपये, 350 रुपये और 500 रुपये तय की गई हैं। महोत्सव का समापन 27 सितंबर को होगा। (भाषा)

 

 

RELATED ARTICLES

11 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

43 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...