14/11/24 | 9:06 pm | Hardeep Singh Puri

Print

भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गुरुवार को कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्‍होंने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि और इसके सतत ऊर्जा भविष्य को आगे बढ़ाने में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसई) की अहम भूमिका है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नई दिल्‍ली में आयोजित 12वें सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (पीएसई) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्‍होंने कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उपभोक्ता और आयातक देश भारत उम्मीद कर रहा है कि अमेरिका और कनाडा जैसे पश्चिमी देशों में कच्चे तेल का ज्‍यादा उत्पादन होने से बाजार में शांति होगी और कीमतों में स्थिरता आएगी। पुरी ने कहा कि पश्चिमी देश अधिक उत्पादन कर रहे हैं, जिससे पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ को भी उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रभावित किया जा सकता है। इससे वे अधिक कमाई कर सकेंगे।

पेट्रोलियम मंत्री ने संबोधन के दौरान भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के उल्लेखनीय प्रदर्शन को दर्शाने वाले कई प्रमुख आंकड़े साझा किए। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की कुल संपत्ति में 82 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो वित्त वर्ष 2014 में 9.5 ट्रिलियन रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 17.33 ट्रिलियन रुपये हो गई है। पुरी ने कहा कि उत्पाद शुल्क, करों और लाभांश के जरिए राष्ट्रीय खजाने में सीपीएसई का योगदान दोगुना से अधिक हो गया है, जो वित्त वर्ष 2014 में 2.20 लाख करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 4.58 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

RELATED ARTICLES

45 mins ago | agriculture ministry

शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की, बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मं...

1 hour ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...