रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सोमवार को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस दौरान दोनों पक्ष मौजूदा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचार विमर्श करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। 

छह महीने के भीतर दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच यह दूसरी बैठक 

रक्षा और सुरक्षा दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। पिछले वर्ष नवंबर में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद छह महीने के भीतर दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच यह दूसरी बैठक होगी।

भारत और जापान के बीच रक्षा आदान-प्रदान में आई मजबूती 

सामरिक मामलों के विस्तार के कारण हाल के वर्षों में भारत और जापान के बीच रक्षा आदान-प्रदान में मजबूती आई है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता के मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण से इसका महत्व बढ़ रहा है।

भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता

उल्लेखनीय है कि भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता है। इसमें 2014 में इस सहयोग को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी तक बढ़ाए जाने के बाद  गुणात्मक प्रगति हुई है। 

RELATED ARTICLES

2 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

34 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...