पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम खुला है और इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है: भारतीय सेना

भारतीय सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कल समाप्त होने का दावा करने वाली रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। भारतीय सेना के अनुसार, 18 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) स्तर की कोई वार्ता निर्धारित नहीं थी।

12 मई को हुई थी भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली DGMO स्तर की वार्ता

​​12 मई को DGMO के बीच बातचीत में तय किए गए संघर्ष विराम को जारी रखने की कोई समाप्ति तिथि नहीं है। बताना चाहेंगे भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की वार्ता 12 मई को हुई थी।

आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करने की प्रतिबद्धता की गई थी व्यक्त

वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों द्वारा एक भी गोली नहीं चलाने या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करने की प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें। 

RELATED ARTICLES

35 mins ago | Agriculture Development India

पीएम मोदी ने गिनाए किसानों के लिए सरकार के प्रयास, कहा- अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के...

1 hour ago | Agriculture Scheme

किसानों की आय सुरक्षा का बड़ा आधार बना पीएम-किसान, 24 किस्तों में 4.64 लाख करोड़ रुपए वितरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किस...

2 hours ago | Banaskantha

‘बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं’, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के बनासकांठा जिले के किसानों ने इस क्षे...