Print

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 353 अंक टूटा; निफ्टी 22,699 पर

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 352.64 अंक या 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,246.03 और निफ्टी 50.90 अंक या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,698.85 पर बंद हुआ।

गिरावट लार्जकैप तक ही सीमित रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 244.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,274.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 166.20 अंक या 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,634.90 पर बंद हुआ।

सूचकांकों में निफ्टी ऑटो (1.45 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1.41 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.38 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (1.15 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.04 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.47 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.35 प्रतिशत) की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स थे।

दूसरी तरफ निफ्टी ऑयल एंड गैस (-2.27 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (-1.98 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (-0.95 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (-0.89 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (-0.89 प्रतिशत) की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे।

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, ट्रेंट, एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस और एमएंडएम गेनर्स थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, इटरनल, बीईएल, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, टाइटन, आईटीसी और एचयूएल लूजर्स थे।

घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा और ये गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर नकारात्मक असर डाला। बाजार अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर भी करीबी नजर रखे हुए है, ताकि भू-राजनीतिक हालात को लेकर अधिक स्पष्टता मिल सके।

मजबूत नतीजों, बैंकिंग, ऑटो और फार्मा सेक्टर के लचीलेपन और निचले स्तरों पर की गई खरीदारी की मदद से सूचकांकों ने अपनी शुरुआती गिरावट का एक बड़ा हिस्सा कवर कर लिया। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड की पॉलिसी गाइडेंस पर होगी। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

9 mins ago | BRESE 2026

प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्...

35 mins ago | democratic values

लोकतंत्र में मतभेद हों, लेकिन आपसी सम्मान और गरिमा बनी रहे: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों की भिन्नता के बावजूद ...

53 mins ago | Cyber Security

इंटरनेट ने बदली दुनिया की तस्वीर, संचार से कारोबार तक हर क्षेत्र में बढ़ा प्रभाव

इंटरनेट आज आधुनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, बैंकिंग, संचार औ...