भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 699.736 अरब डॉलर पर, सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 4 जुलाई को समाप्त हफ्ते में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 699.736 अरब डॉलर रहा। इसी अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 34.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 84.846 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब घरेलू और वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत के विशेष आहरण अधिकार (SDR) 3.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.868 अरब डॉलर हो गए, जबकि आईएमएफ में भारत का आरक्षित भंडार 10.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.735 अरब डॉलर पहुंच गया।

पिछले सप्ताह भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.849 अरब डॉलर बढ़कर 702.784 अरब डॉलर हुआ था, जो सितंबर 2024 के अंत में रिकॉर्ड 704.885 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के डॉलर के मुकाबले उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है। वहीं सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल भी दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 465 रुपए बढ़कर 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जो एक दिन पहले 97,046 रुपए थी। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 89,320 रुपए और 18 कैरेट सोने की कीमत 73,133 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

चांदी ने तो नया रिकॉर्ड बना दिया। पिछले 24 घंटों में चांदी की कीमत 2,356 रुपए बढ़कर 1,10,290 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई, जो कि 18 जून को दर्ज 1,09,550 रुपए प्रति किलो के पुराने रिकॉर्ड से भी अधिक है। वैश्विक स्तर पर, सोने की कीमत 1.01% बढ़कर 3,358 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.92% बढ़कर 38.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और व्यापार शुल्कों को लेकर चिंताओं के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों जैसे कि सोने और चांदी की ओर बढ़ रहा है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

12/05/26 | 3:06 pm | Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें जारी रहीं तो ओएमसी के वित्त वर्ष 2026 के पूरे मुनाफे के खत्म होने की संभावना: हरदीप पुरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ...

11/05/26 | 4:33 pm | Hindustan Business Corporation Limited

तेल कंपनियों की LPG डिलीवरी स्कैम को लेकर चेतावनी, जालसाज ओटीपी और ऑथेंटिकेशन के जरिए कर रहे फ्रॉड

सरकारी तेल कंपनियों ने देश में बढ़ रहे एलपीजी डिलीवरी स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा है...