21/03/24 | 4:28 pm

Print

IPL 2024: स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताई

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि ऋषभ पंत के वापस आने से खेल को लेकर गंभीर बातचीत के साथ-साथ हंसी-मजाक भी शुरू हो गया है। मैं इस सीजन में उसके साथ और अधिक आनंद लेने की उम्मीद कर रहा हूं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची है। टीम अपने पहले मैच में 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। मैच से पहले ऋषभ पंत की पेशेवर क्रिकेट में वापसी पर स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे यकीन है कि हर किसी ने कहा होगा कि टीम में उसका वापस आना बहुत अच्छा है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैंने उसे बहुत याद किया, पिछले साल मैदान के अंदर और बाहर हमारी हंसी-मजाक को मिस किया।

30 वर्षीय खिलाड़ी पटेल ने आईपीएल 2024 में टीम के दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक नया सीजन है। हम नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। मुख्य रूप से कोचों के साथ बातचीत, योजनाओं के क्रियान्वयन और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टूर्नामेंट में चीजों को कैसे सरल रखा जाए।

ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज 14 महीने के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। साल 2022 के अंत में ऋषभ पंत एक भयावह कार हादसे का शिकार होकर गंभीर चोटों के चलते लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए थे।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

22 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...