03/04/24 | 4:16 pm | ipl 2024

Print

IPL 2024 : DC vs KKR के बीच विशाखापट्टनम में पहला मुकाबला आज

आईपीएल के 16वें मैच में आज बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होगा। मैच विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दिल्ली के खिलाफ कोलकाता को आखिरी जीत 2021 में मिली थी उसके बाद दोनों के बीच तीन मुकाबले खेले गए तीनों में कोलकाता को हार मिली।

IPL में दिल्ली और कोलकाता के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए 16 में कोलकाता और 15 में दिल्ली को जीत मिली। विशाखापट्टनम में दोनों टीमें पहली बार ही आमने-सामने होंगी।

कोलकाता के लिए हर्षित राणा ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

17वें सीजन में कोलकाता का यह तीसरा मैच होगा। टीम ने दोनों शुरुआती मैच जीते। KKR ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराया। टीम के लिए ओपनर फील सॉल्ट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 2 मैच में 84 रन हैं। गेंदबाजों में हर्षित राणा टीम के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए हैं।

खलील अहमद ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट

DC ने अब तक 17वें सीजन में 3 मैच खेले हैं। 1 मैच में उन्हें जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हराया। टीम ने अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को हराकर सीजन की पहली जीत ही दर्ज की।

दिल्ली की ओर से ओपनर डेविड वॉर्नर टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने तीन मैच में एक अर्धशतक की मदद से 130 रन बनाए हैं। खलील अहमद इतने ही मैचों में पांच विकेट लेकर टॉप पर हैं।

विशाखापट्टनम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। विशाखापट्टनम में अब तक 14 IPL मैच खेले गए। सात में पहले बैटिंग और सात में ही चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 206 रन है, जो मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ 2016 में बनाया था। विशाखापट्टनम में मैच वाले दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। बुधवार को यहां का टेम्परेचर 28 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवा की रफ्तार 24 किमी/घंटा बने रहने की संभावना है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, खलील अहमद और मुकेश कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान) वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

RELATED ARTICLES

1 hour ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

7 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...