प्रतिक्रिया | Monday, May 13, 2024

28/04/24 | 11:12 am | ipl 2024

IPL 2024 : राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, DC vs MI रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने दर्ज की जीत

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में बीते शनिवार को डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला गया। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ताबड़तोड़ 257 रन बनाए। मुंबई ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन MI ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को होमग्राउंड पर 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। राजस्थान ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए।

LSG vs RR मैच में बने कई रिकॉर्ड्स

लखनऊ में हुआ सबसे बड़ा टारगेट चेज

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 197 रन का टारगेट चेज कर दिखाया। यह लखनऊ के मैदान पर सबसे सफल चेज रहा। इससे पहले इसी साल लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ 177 रन का टारगेट चेज किया था।

सैमसन-जुरेल ने RR के लिए की चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

राजस्थान के लिए संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने चौथे विकेट के लिए 121 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप की। दोनों ने रिकॉर्ड पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिलाई। यह चौथे विकेट के लिए राजस्थान से IPL में सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। इससे पहले 2010 में युसुफ पठान ने पारस डोगरा के साथ मुंबई के खिलाफ 107 रन की साझेदारी की थी।

DC vs MI मैच में बने कई रिकॉर्ड्स

दिल्ली ने सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया। टीम ने अपने होमग्राउंड में ही मुंबई के खिलाफ 257 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली का सबसे बड़ा स्कोर 231 रन था, जो कि साल 2011 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली के ही मैदान पर आया था।

IPL के एक मैच में चौथा सबसे ज्यादा टोटल बना

मैच में कुल 504 रन बने। यह IPL के एक मैच का चौथा सबसे बड़ा टोटल है। इस लिस्ट में टॉप पर इसी साल SRH और RCB के बीच हुआ मैच है। SRH और RCB ने मिलकर बेंगलुरु के मैदान पर कुल 549 रन बनाए थे। यह टी-20 क्रिकेट के किसी भी मैच में सबसे ज्यादा है। SRH ने 287 रन और RCB ने 262 रन बनाए।

IPL में MI का सबसे बड़ा टीम स्कोर

MI ने IPL इतिहास में अपना सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली के खिलाफ 247 रन बनाए। टीम ने इसी साल बने रिकॉर्ड को इसी सीजन में तोड़ दिया। SRH के खिलाफ हुए मैच में मुंबई के बैटर्स ने कुल 246 रन बनाए थे।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1495512
आखरी अपडेट: 13th May 2024