17/05/24 | 9:52 am | ipl 2024 | playoff | SRH

Print

आईपीएल 2024 : प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। बीते गुरुवार (16 मई) को गुजरात टाइंटस के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से एसआरएच आईपीएल 2024 प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम हो गई। इसके साथ ही चौथे और अंतिम स्थान के लिए मुकाबला अब आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच है।

मैच रद्द होने से दोनों टीमों के 1-1 अंक मिला, जिससे एसआरएच के 15 अंक हो गए और अभी 19 मई को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ उनका एक मैच बाकी है। एसआरएच के क्वालीफाई होने से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का अभियान अब आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया।

गौरतलब है कि हैदराबाद की टीम 2021 और 2023 में लीग में अंतिम स्थान पर थी 2022 में आठवें स्थान पर आईपीएल 2020 के बाद यह हैदराबाद की पहली प्लेऑफ योग्यता है।

हालाँकि, हैदराबाद की शीर्ष-दो में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। वे अभी भी इसे हासिल कर सकते हैं, और यह तभी होगा, जब उन्हें पीबीकेएस को हरा दें और राजस्थान रॉयल्स, जिसके पास वर्तमान में 16 अंक हैं, टेबल-टॉपर्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच हार जाए लेकिन यह अब पूरी तरह से उनके हाथ में नहीं है।

गुजरात टाइंटस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

वहीं, गुजरात का अभियान निराशाजनक रूप से समाप्त हुआ, उनके पिछले दो मैच – 13 मई को घरेलू मैदान पर केकेआर के खिलाफ और हैदराबाद में यह मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गए। उन्होंने सीज़न को 12 अंकों के साथ समाप्त किया, जो वर्तमान में उन्हें नीचे से तीसरे स्थान पर रखता है, हालांकि पीबीकेएस ने एसआरएच को हरा दिया तो गुजरात अंक तालिका में एक स्थान और नीचे खिसक सकती है।