कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार रात भारी बारिश के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए, इससे यातायात और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी ठप हो गई हैं और स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
भारी बारिश के चलते पटरियों पर जलभराव, शहर और उपनगरों में ट्रेन और मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हो गईं
भारी बारिश के चलते पटरियों पर जलभराव हो गया है। इसके चलते शहर और उपनगरों में ट्रेन और मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हो गईं। आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं और शहर में कई घरों और आवासीय परिसरों में पानी घुस गया। बारिश के दौरान बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
न्यूटाउन बिस्वा बांग्ला चौराहे पर भारी बारिश और जलभराव के कारण अंडरपास बंद कर दिया गया है
न्यूटाउन बिस्वा बांग्ला चौराहे पर भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण अंडरपास बंद कर दिया गया है। मेट्रो रेलवे विभाग मेट्रो रूट से पानी को निकालकर मेट्रो सेवा बहाल करने में लगा हुआ है।
दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम के मध्य भाग में महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोबर स्टेशनों के बीच भारी जलभराव है
स्थानीय लोगों ने बताया कि दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम के मध्य भाग में महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोबर स्टेशनों के बीच भारी जलभराव है। यहां इस खंड पर सेवाओं को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। इसकी वजह से हम लोगों को ऑफिस जाने में परेशानी हो रही है।
भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया है, जिससे दुर्गा पूजा पंडाल डूब गए हैं
वाहन न चलने से लोग सुबह से ही परेशान हैं। ऑफिस में बात करके वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जा रहा है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, घर से ही काम करना पड़ेगा। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया है, जिससे दुर्गा पूजा पंडाल डूब गए हैं।
महापौर फिरहाद हकीम ने शहरभर में जलभराव की स्थिति का आकलन और निगरानी करने के लिए केएमसी कार्यालय का दौरा किया
पाटोली उपनगरीय सार्वजनिक दुर्गा उत्सव क्लब के सचिव अंशुमान घोष ने कहा, “पूरी रात इतनी बारिश हुई है, इसलिए स्वाभाविक रूप से पानी जमा हो गया है।” वहीं, महापौर फिरहाद हकीम ने शहरभर में जलभराव की स्थिति का आकलन और निगरानी करने के लिए केएमसी कार्यालय का दौरा किया।(इनपुट-आईएएनएस)


