05/09/24 | 10:38 pm | Maha Kumbh-2025

Print

महाकुंभ 2025 : 7000 रोडवेज बसों के साथ 550 सिटी बसें भी संचालित करेगी योगी सरकार

परिवहन निगम आगामी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 7000 बसों का संचालन करेगा। प्रथम चरण में 3050 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में सभी 7000 बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह स्थानीय स्तर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 550 सिटी बसों को भी संचालित किया जाएगा, जिसमें 200 बसों का संचालन नगरीय परिवहन द्वारा जबकि शेष 350 बसों का संचालन परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा।

परिवहन निगम मुख्यालय में गुरुवार को आगामी महाकुंभ मेले से संबंधित संचालन व्यवस्था के संबंध में सभी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ अपर प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा समीक्षा बैठक की गई जिसमें परिवहन निगम मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार प्रयागराज में जनवरी और फरवरी 2025 में होने जा रहे इस महा-आयोजन को पूरी भव्यता का साथ आयोजित करने जा रही है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। परिवहन की सुविधा उसी कड़ी का हिस्सा है।

आठ चिन्हित स्थानों पर अस्थाई बस स्टेशन बनाए जाएंगे

आगामी कुंभ मेला 2025 को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण 12 जनवरी से 23 जनवरी तक, द्वितीय चरण 24 जनवरी से 7 फरवरी एवं तृतीय चरण 8 फरवरी से 27 फरवरी के मध्य होगा। मुख्य नहान की तिथि 13 जनवरी, 14 जनवरी, 29 जनवरी, 3 फरवरी, 12 फरवरी एवं 26 फरवरी हैं, जबकि मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है। इस दौरान सबसे अधिक स्नानार्थियों की भीड़ आने की संभावना है। जनहित को देखते हुए निगम अस्थाई बस स्टेशनों से सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर क्षेत्र प्रबंधक की तैनाती करेगा।

साथ ही क्षति प्रबंधक, सहायक क्षति प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक भी तैनात किए जाएंगे। कुल आठ चिन्हित स्थानों पर अस्थाई बस स्टेशन बनाए जाएंगे। सात स्थानों पर चेक पोस्ट बनाई जाएगी, जिसमें लखनऊ मार्ग, अयोध्या मार्ग, कानपुर मार्ग, गोरखपुर मार्ग, वाराणसी मार्ग, मिर्जापुर मार्ग एवं बांदा मार्ग शामिल होंगे। मेला अवधि में मुख्यालय पर एक सेंट्रल कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जाएगी जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

RELATED ARTICLES

30 mins ago | Bastar Naxalism Free India 2026

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दीपावली, बोले- नक्सलवाद के खिलाफ देश ने जीती दशकों पुरानी लड़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ...

52 mins ago | Amit Shah Wishes Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भाजपा मुख्यालय में हवन, अमित शाह-नितिन नवीन ने दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन के मौके पर...