Print

शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी हुईं भावुक, ‘सिंदूर का बदला लिया’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सफल सैन्य कार्रवाई के बाद नैनीताल के हल्द्वानी की रहने वाली मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान पाने वाले लांस नायक शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी का दर्द छलका। उन्होंने भारतीय सेना और पीएम मोदी को इस सफल ऑपरेशन की बधाई दी। 

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की जान गई थी

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की जान गई थी। भारत ने इसका करारा जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में दिया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सैनिकों ने अपना पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के अंदर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का काम किया है।’ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सफल सैन्य कार्रवाई करके भारतीय सेना ने एक बार फिर साफ कर दिया कि आतंक के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इस सफल सैन्य ऑपरेशन से पूरे देश में उत्साह है।

शहीद की पत्नी ने सफल सैन्य ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी

शहीद की पत्नी ने इस सफल सैन्य ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने बताया, “आतंकवादियों से पति ने लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। उन्होंने आठ आतंकवादियों को मारा था। उस समय मेरा सिंदूर उजड़ गया था, लेकिन आज 10 साल बाद इस बात की खुशी है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों को नष्ट और आतंकियों को मार गिराने का काम किया है। पीएम मोदी ने सिंदूर का बदला सिंदूर ले लिया है।”

शहीद मोहन नाथ गोस्वामी को भारत सरकार ने मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया था

बता दें कि साल 2015 में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अलग-अलग ऑपरेशन में कमांडो लांस नायक शहीद मोहन नाथ गोस्वामी ने 11 दिनों में दस आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई थी। वहीं, आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान मोहन नाथ गोस्वामी ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। शहीद मोहन नाथ गोस्वामी को भारत सरकार ने मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया था।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | agriculture ministry

शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की, बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मं...

2 hours ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...