मोदी सरकार की विकास यात्रा से बदला भिंड का चेहरा, जल्द बनेगी हवाई पट्टी : संध्या राय

केंद्र में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के भिंड लोकसभा क्षेत्र से सांसद संध्या राय ने भी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने भिंड में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भिंड में हवाई पट्टी तैयार करने को लेकर जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

राष्ट्रीय हाईवे 719 के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार

भाजपा सांसद संध्या राय ने कहा, “भिंड लगातार विकास कर रहा है। दतिया में केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट बनाया है। अब भिंड में हवाई पट्टी तैयार की जाएगी। इसको लेकर जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय हाईवे 719 के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मालनपुर, गोहद, मेहगांव व भिंड, फूप कस्बे के नजदीक बाइपास बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट को लेकर डीपीआर तैयार कर लिया गया है। भू-अधिग्रहण का कार्य कराया जा रहा है।”

अमृत योजना के तहत भिंड रेलवे स्टेशनों को जोड़ा गया है

उन्होंने कहा, “भिंड, गोहद, मेहगांव में रेलवे ओवर ब्रिज तैयार किया जा रहा है। अमृत योजना के तहत भिंड रेलवे स्टेशनों को जोड़ा गया है। अब नया रेलवे ट्रैक भी तैयार करने का काम किया जा रहा है। इस ट्रैक पर नई रेल गाड़ियां चलेंगी, जो राजधानी भोपाल से जुड़ेंगी। दीपावली तक रेलवे के सौंदर्यीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस तरह भिंड लगातार विकास की रफ्तार से दौड़ रहा है।”

पासपोर्ट सेवा केंद्र भी भिंड में शुरू किया गया है

सांसद ने कहा, “प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल मालनपुर में स्थापित किया गया है। पासपोर्ट सेवा केंद्र भी भिंड में शुरू किया गया है। जहां दिव्यांगजनों के पासपोर्ट भी बनाए जा रहे हैं।” भाजपा सांसद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “देश के जांबाज जवानों ने हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा किया है, जिसमें महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई है। यह सब केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प के साथ ही संभव हो सका है। देश लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।” (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

19 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

51 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...