10/05/24 | 5:42 pm | Chinese ambassador

Print

नवनियुक्त चीनी राजदूत जू फेइहोंग पहुंचे भारत, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्‍वागत

भारत में नवनियुक्त चीनी राजदूत जू फेइहोंग आज पदभार ग्रहण करने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत में चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। भारत में चीनी दूतावास द्वारा जारी बयान के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल प्रभाग के अधिकारियों, डिप्लोमैटिक कोर के डीन, भारत में इरिटिया के राजदूत एलेम त्सेहाय वोल्डेमारियम और मंत्री मा जिया, मंत्री वांग लेई, चीनी दूतावास के मंत्री काउंसलर चेन जियानजुन ने जू फेइहोंग और उनकी पत्नी तान युक्सियू का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

सन वेइदॉन्ग ने दिल्‍ली से ली विदाई

सन वेइदॉन्ग ने ऐसे समय में दिल्ली छोड़ी जब भारत और चीन 2020 में लद्दाख सीमा संघर्ष के बाद कई चैनलों के माध्यम से संबंधों को मैनेज करने की कोशिश कर रहे थे, जो दोनों पक्षों के बीच प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। विदेश मंत्रालय ने कहा अप्रैल 2020 से भारत और चीन ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की स्थिति पर कई दौर की राजनयिक और सैन्य स्तर की बैठकें की हैं।

इसके पहले मार्च में भारत और चीन ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ और मुद्दों को हल करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया था। यह तब हुआ जब भारत-चीन ने बीजिंग में भारत-चीन सीमा मामलों (डब्ल्यूएमसीसी) पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक आयोजित की।

भारत-चीन सीमा मामलों (डब्ल्यूएमसीसी) पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक 27 मार्च 2024 को बीजिंग में आयोजित की गई थी। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक ने किया। दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ शेष मुद्दों को हल करने के बारे में विचारों का गहन आदान-प्रदान किया। बैठक के बाद दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन पर शांति बनाए रखने के लिए राजनयिक और सैन्य चैनल खोलने पर सहमत हुए।

RELATED ARTICLES

20 mins ago | American singer Mary Millben

भारत में सीजेपी आंदोलन को मिल रही विदेशी फंडिंग: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन 

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में भारत में...

2 hours ago | Abdullah bin Zayed Al Nahyan

जयशंकर और यूएई के विदेश मंत्री अल-नाहयान के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे, जहां उन्होंने अपने सम...