नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की सूची को रिवाइज की है। इसमें एनएचएआई ने फास्टैग टॉप-अप करने वाली बैंकों की सूची से पेटीएम को बाहर कर दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही आरबीआई ने की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर 15 मार्च के बाद टॉप-अप पर रोक लगाने के बाद ये फैसला लिया है।

रिवाइज लिस्ट में बढ़ाई गई बैंक की संख्या
एनएचएआई के फास्टैग जारी करने वाले बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी की ताजा सूची में पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड का नाम शामिल नहीं है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रिवाइज लिस्ट में केवल 39 बैंकों के नाम शामिल हैं, जिनसे फास्टैग लिया जा सकता है। इसका मतलब है कि पीपीबीएल के ग्राहक अब पेटीएम से फास्टैग नहीं ले पाएंगे। इससे पहले एनएचएआई ने फरवरी में 32 बैंकों की सूची जारी की थी।

39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी का नाम शामिल
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की रिवाइज लिस्ट में कुल 39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (एनबीएफसी) शामिल हैं, जिन्हें फास्टैग जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। नई सूची में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यस बैंक शामिल हैं।

 

पेटीएम बैलेंस से पैसा निकालने पर प्रतिबंध नहीं
दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते या वॉलेट को नई जमा को स्वीकार करने या क्रेडिट लेनदेन की अनुमति देने से प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि, 15 मार्च के बाद पेटीएम में मौजूदा बैलेंस से पैसा निकालने पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मार्केट में करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी है।

RELATED ARTICLES

02/10/26 | 5:33 pm | केंद्र सरकार

सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए RELIEF योजना के दूसरे घटक के तहत निर्धारित समय-सीमा बढ़ाई

केंद्र सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए लचीलापन और लॉजिस्टिक्स हस्तक्षेप-रिलीफ योजना (Resilience & Logistics...

18/09/26 | 1:12 pm | Free Trade Agreement

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद...