शांति बहाली की ओर पूर्वोत्तर भारत; 11 वर्षों में 8,000 उग्रवादियों ने छोड़े हथियार

पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा स्थिति में ऐतिहासिक बदलाव आया है। जहां एक समय यह क्षेत्र उग्रवाद, जातीय संघर्ष और हिंसा के लिए जाना जाता था, वहीं अब यह शांति, स्थिरता और समावेशी विकास की दिशा में बढ़ रहा है। वर्ष 2014 से 2025 के बीच केंद्र सरकार की निरंतर कोशिशों, ऐतिहासिक शांति समझौतों और विश्वास-निर्माण उपायों ने हजारों उग्रवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।

वहीं 2019 से 2023 के बीच केंद्र सरकार द्वारा कराए गए शांति समझौतों के परिणामस्वरूप बोडो, कार्बी, NSCN और ULFA जैसे कई उग्रवादी संगठनों के 8,000 से अधिक कैडरों ने हथियार छोड़ दिए हैं। यह शांति प्रयास न केवल भूमिगत नेटवर्क को खत्म करने में सफल रहे, बल्कि समावेशी शासन की राह भी प्रशस्त की।

इस अवधि में उग्रवाद से जुड़े घटनाक्रमों में 89% की गिरावट आई है, जबकि आम नागरिकों की हत्याएं 86% और सुरक्षा बलों की मौतें 76% तक कम हुई हैं। इस उल्लेखनीय सुधार के बाद सरकार ने त्रिपुरा और मेघालय से पूरी तरह AFSPA (आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट) हटा लिया है, जबकि असम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों से आंशिक रूप से इसे हटाया गया है। यह कदम क्षेत्र में सामान्य स्थिति की बहाली की दिशा में एक बड़ा संकेत है।

सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती विवादों को भी शांतिपूर्वक हल किया गया है। असम सरकार ने इसी अवधि में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमाई समझौते किए, जिससे वर्षों पुराने विवाद समाप्त हुए और स्थानीय तनावों में कमी आई।

इसके अलावा सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के लिए पुनर्वास योजनाएं भी शुरू की हैं, जिनके तहत उन्हें शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और रोजगार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इन सब प्रयासों ने मिलकर पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा नीति को टकराव से सहयोग की ओर ले जाने में मदद की है, जो एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।-(PIB)

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...