अब धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिचों पर लगेगी आर्टिफिशियल घास

पिछले कुछ साल में देश में खेल का स्तर काफी ऊंचाई पर पहुंचा है। ऐसे में देश में खेल के बुनियादी स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी इंटरनेशनल स्तर के फुटबॉल व गोल्फ मैदानों की तरह एसआईएस पिच तकनीक के तहत आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी। स्टेडियम में मुख्य दो पिचों और दो अभ्यास की पिचों पर आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी।

ट्रायल तौर पर धर्मशाला स्टेडियम से शुरुआत
एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि क्रिकेट खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए कदम बढ़ाया है। इसके चलते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल व गोल्फ सहित अन्य खेल मैदानों में प्रयोग की जाने वाली आर्टिफिशियल घास अब क्रिकेट के मैदानों पर लगाया जा रहा है। उन्होेंने बताया कि एचपीसीए व संबंधित कंपनी की ओर से ट्रायल तौर पर धर्मशाला स्टेडियम की कुल चार पिचों पर आर्टिफिशियल घास लगाने का प्रपोजल बनाया गया है। इनमें मुख्य दो पिचें और दो प्रैक्टिस पिचों पर आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गेंदबाज के रनरअप एरिया में भी आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी। भविष्य में अन्य मैदानों पर भी इसका प्रयोग किया जाएगा।

हाईब्रिड पिच टेक्नोलॉजी पर काम
बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट, वनडे, टी-20, आईपीएल व घरेलू सहित अन्य सभी प्रकार के क्रिकेट मैचों के आयोजनों का जिम्मा संभाल रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को धर्मशाला स्टेडियम व प्रैक्टिस एरिया में बेहतरीन सुविधा देने के लिए अब एसआईएस कंपनी से हाईब्रिड पिच टेक्नोलॉजी के कार्य करवाए जा रहे हैं। एसआईएस कंपनी के फांउडर व ऑनर जॉर्ज मुलान पहले ही एचपीसीए पदाधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही धर्मशाला स्टेडियम का विजिट भी कर चुके हैं। इस तकनीक को इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिंल भी मंजूरी दे चुकी है और यूनाइटेड किंगडम में क्रिकेट में इसका सफल ट्रायल भी हो चुका है।

RELATED ARTICLES

1 hour ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

7 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...