Print

अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से तेल कीमतों में बड़ी गिरावट

अमेरिका और ईरान खाड़ी क्षेत्र के तनाव को खत्म करने के लिए किसी समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। इससे होर्मुज स्‍ट्रेट में लंबे समय तक रुकावट की चिंता कुछ कम हुई। इस खबर के बाद तेल की कीमतों में बुधवार को एक समय करीब 10 प्रत‍िशत तक गिरावट देखी गई।

अमेरिका का बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्‍ल्‍यूटीआई) शुरुआती कारोबार में करीब 10 प्रत‍िशत तक गिरा, लेकिन बाद में थोड़ा संभलकर लगभग 94.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 7 प्रत‍िशत गिरकर लगभग 102.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में ब्रेंट क्रूड करीब 103 डॉलर और डब्‍ल्‍यूटीआई लगभग 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा था, क्योंकि निवेशक खाड़ी में तनाव कम होने के संकेतों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बाजार में यह तेजी एक्सियोस की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें कहा गया कि वॉशिंगटन और तेहरान एक छोटे से समझौते पर सहमत होने के करीब हैं, जिसका मकसद फरवरी के आखिर में शुरू हुए इस टकराव को खत्म करना है। रिपोर्ट में कहा गया कि अगले 48 घंटों में बड़ी प्रगति हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को रोक रहा है। यह एक नौसैनिक अभियान था, जिसे इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू किया गया था ताकि जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा की जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, इस अभियान के बाद ईरान ने व्यापारिक जहाजों और अमेरिकी नौसेना पर नए हमले भी किए थे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर ईरान पहले से तय बातों को मान लेता है, तो यह टकराव खत्म हो सकता है और होर्मुज स्‍ट्रेट सभी के लिए खुला रहेगा, जिसमें ईरान भी शामिल है।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

6 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

38 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...