राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज (बुधवार) राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शपथ-पत्र पढ़ा गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भारत की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं के बीच एकता को मजबूत करने की दिशा में काम करने की शपथ ली। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और देश को एकजुट करने में उनके कुशल नेतृत्‍व को सम्‍मानित किया गया।

इस समारोह के दौरान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक सुसंगत और प्रगतिशील समाज को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय एकता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज, हम सरदार पटेल द्वारा समर्थित एकता और अखंडता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त करते हैं। यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हमारे कार्य और नीतियां भारत को अद्वितीय बनाने वाली समावेशिता और विविधता की भावना को प्रतिबिंबित करें।

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Bishkek

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री कुलुबायेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को किर्गिस्तान के चोलपोन अता में शंघाई सहयोग स...

2 hours ago | Education Ministry

एनईपी 2020 भविष्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव: डॉ. सुकांत मजूमदार

केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट...