तीसरे कार्यकाल के पहले दिन पीएम मोदी ने सबसे पहले ‘किसान सम्मान निधि’ की फाइल पर किए हस्ताक्षर

 

 

प्रधानमंत्री के तौर नरेंद्र मोदी सोमवार को तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभाल लिया। साथ ही पहले ही दिन पीएम ने किसानों को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किया। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20 हजार करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में वितरित किए जा रहे हैं।

किसान कल्याण से संबंधित फाइल पर किया हस्ताक्षर
फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए जाएं वह किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं।

12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थी
केंद्र सरकार में मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसानों को सहायता देने वाली इस योजना की अब तक की 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 3 लाख करोड़ से अधिक सीधे प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना के तहत वितरित किये गए हैं। यह निर्णय बताता है कि एनडीए सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। वे इस कल्याणकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के करोड़ों किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।

 

क्या है PM-किसान सम्मान निधि योजना

”प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” किसानों के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत हर साल किसानों के खातों में तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

कब शुरू की गई PM-किसान योजना ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानि PM-किसान की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना का लाभ आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण मोड के माध्यम से सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

25/05/26 | 5:34 pm | DAP and Urea Supply

देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य स्तरों स...

13/05/26 | 4:36 pm | Cabinet Committee

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने म...

05/05/26 | 9:00 pm | Prime Minister Narendra Modi

केंद्र सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 365 रुपए प्रति क्विंटल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति न...