पीएम मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुभाषित शेयर कर दिया गुरु का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक प्रेरक सुभाषित साझा करते हुए उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने लिखा, “गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचार और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाएं।”

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया:

“प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा।
शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥”

इसका अर्थ है कि जो प्रेरणा दे, सही दिशा का संकेत दे, ज्ञान का उपदेश करे, उचित मार्ग दिखाए, शिक्षा प्रदान करे और सत्य का बोध कराकर आत्मविकास का मार्ग प्रशस्त करे—ये गुरु के छह स्वरूप बताए गए हैं।

पिछले दिनों के संदेश

– मंगलवार को पीएम मोदी ने प्रकृति संरक्षण पर जोर देते हुए एक श्लोक साझा किया था, जिसमें प्रकृति और धर्म के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन को सुख और कल्याण का आधार बताया गया।
– सोमवार को उन्होंने चरित्र की महत्ता पर श्लोक शेयर किया: “शीलवान् पूजितो लोके…” जिसमें सदाचारी और उत्तम चरित्र वाले व्यक्ति की समाज में प्रतिष्ठा और सफलता का उल्लेख है।

ज्ञात हो, पीएम मोदी नियमित रूप से सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेशों के साथ देशवासियों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों की याद दिलाते रहते हैं। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर उनका यह संदेश शिक्षकों, गुरुओं और ज्ञान की परंपरा को समर्पित है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

11 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

42 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...