06/11/25 | 5:04 pm

Print

बूथों पर महिला मतदाताओं की भारी मौजूदगी बदलते बिहार की खूबसूरत तस्वीर: शांभवी चौधरी

लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने गुरुवार को दावा किया है कि बिहार में 121 सीटों पर हो रहे पहले चरण के चुनाव में माहौल एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में है। मुझे विश्वास है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। 

बातचीत में सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि मतदान का अधिकार संवैधानिक तौर पर सभी के लिए बराबर है

बातचीत में सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि मतदान का अधिकार संवैधानिक तौर पर सभी के लिए बराबर है। यह निर्णय लेने का दिन है। मैं सभी से विनम्रतापूर्वक आग्रह करती हूं कि वे घरों से निकलें और अपना वोट डालें। आप किसे वोट देते हैं, यह आपका फैसला है, लेकिन यह आवश्यक है कि आप अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें और सुनिश्चित करें कि जिस पार्टी की विचारधारा का आप समर्थन करते हैं, वह जीत जाए।

मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी

उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण इलाकों से अच्छी तस्वीर सामने आई है। ग्रामीण इलाकों में इस बार बूथों पर महिला मतदाता ज्यादा दिख रही हैं, जो बदलते बिहार की एक खूबसूरत तस्वीर है। मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी।

बिहार की जनता यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी तरह से जंगलराज की वापसी न हो

वहीं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अच्छी बात है, एनडीए के पक्ष में हवा है। यह बिहार की जनता यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी तरह से जंगलराज की वापसी न हो। मतदाता जात-पात से हटकर एनडीए के पक्ष में वोट कर रहे हैं। मैं खुद परिवार के साथ वोट कर रहा हूं, और जनता से अपील करता हूं कि वो भी वोट करे।

अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि जो कभी तेजप्रताप को अपमानित कर घर से बाहर निकालीं, अब वही उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं 

अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब आशीर्वाद दे रही हैं, लेकिन तब तेजप्रताप यादव को अपमानित कर पार्टी और परिवार से बाहर क्यों निकाला, तब निकालना नहीं चाहिए था। अब चाहते हैं कि वह जीत भी जाएं, ये दोनों बात साथ नहीं हो सकतीं।

तेजस्वी यादव जानते हैं उनकी सरकार आने वाली नहीं, अब वे अव्यावहारिक वादे कर रहे हैं और रोजगार पर जवाब देने से बच रहे हैं

तेजस्वी यादव के घोषणा पर उन्होंने कहा कि देखिए वह जान रहे हैं कि सरकार तो उनकी आने वाली है नहीं। अब वह दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान चांद दिलाने की बात करेंगे। रोजगार के मुद्दे पर जब उनसे सवाल होने लगे तो जवाब नहीं दे रहे हैं।

अशोक चौधरी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें गंभीरता से कोई नहीं ले रहा है

राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें गंभीरता से कोई नहीं ले रहा है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार जो कहते हैं तो उसका वजन होता है। राहुल ने अभी सेना का अपमान किया था। अशोक चौधरी ने कहा कांग्रेस की सरकार वर्षों तक थी, तब बदलाव लाते।

एसआईआर प्रक्रिया ठीक है, डबल मतदाताओं के नाम हटाकर एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार मिलना चाहिए

पिछड़ों, अतिपिछड़ों की बात करते हैं तो उन्हें इतिहास के पन्नों को पलटने की जरूरत है। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि हो रही है। जो डबल मतदाता हैं, उनके नाम काटे जाने चाहिए। एक मतदाता को एक ही वोट देने का अधिकार है।(इनपुट-आईएएनएस)