04/05/24 | 10:16 am | ipl 2024

Print

आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने पीयूष चावला

मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। पीयूष चावला ने पावरप्ले के बाद पहली गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को आउट किया, जिससे वे ड्वेन ब्रावो से आगे निकल गए और 184 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लीग के इतिहास में 200 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो 183 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं,जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 178 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं।

पीयूष चावला ने कल मैच में 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया

बीते शुक्रवार को खेले गए मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे के बीच 83 रनों की साझेदारी की बदौलत सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए।

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवरों में 145 रन पर सिमट गई और केकेआर ने 24 रनों से मैच जीत लिया। केकेआर की ओर से मिशेल स्टार्क ने 3.5 ओवरों में 33 रन देकर 4 विकेट लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

09/03/26 | 11:47 am | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...

09/03/26 | 9:30 am | India T20 World Cup 2026 victory

टी20 वर्ल्ड कप जीत पर पीएम मोदी का संदेश, बोले—दृढ़ संकल्प और धैर्य से मिलती है सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशव...