13/01/26 | 4:29 pm | EV | PLI | PM E-DRIVE

Print

PLI निवेश और PM E-DRIVE से 2025 में EV सेक्टर को मिली नई रफ्तार

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने वर्ष 2025 के दौरान देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए। PLI-ऑटो स्कीम के तहत रिकॉर्ड निवेश और PM E-DRIVE योजना के सफल क्रियान्वयन से भारत की EV क्रांति को नई गति मिली है।

सरकारी बयान के अनुसार, 2024–25 के दौरान PLI-ऑटो स्कीम के तहत 1,999.94 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। 31 दिसंबर 2025 तक 13.61 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दिया गया, जिनमें बड़ी संख्या में दोपहिया, तिपहिया, इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।

29 सितंबर 2024 को शुरू की गई PM E-DRIVE योजना का उद्देश्य EV को तेजी से अपनाना, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना और देश में EV मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करना है। इस योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक 1,703.32 करोड़ रुपये वितरित किए गए और 21.36 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है।

सरकारी कंपनी CESL ने दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए 10,900 ई-बसों का टेंडर भी जारी किया है, जो देश में सार्वजनिक परिवहन को हरित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसके साथ ही सरकार SMEC योजना के जरिए भारत को इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस योजना के तहत कंपनियों को बड़े पैमाने पर निवेश करना होगा, जिससे घरेलू विनिर्माण, रोजगार और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी।

-(इनपुटःएजेंसी)

 
 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...