Print

पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री 28 काे पहुंचेंगे वडोदरा, एयरबस परियोजना का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज आगामी 28 अक्टूबर को वडोदरा शहर के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी वडोदरा में पेड्राे सांचेज के साथ महत्वाकांक्षी एयरबस परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दाेनाें देशाें के बीच अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक भी वडोदरा में ही हाेगी। दोनों के आगमन को ध्यान में लेकर वडोदरा महानगर पालिका (वीएमसी) ने शहर काे संवारने और सजाने का कार्य शुरू कर दिया है।

एयरबस परियोजना स्वदेशी विमानों के उत्पादन को बढ़ावा
पीएम मोदी वडोदरा में महत्वाकांक्षी एयरबस परियोजना का लोकार्पण करने वाले हैं। यह एक ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट है, जो स्वदेशी विमानों के उत्पादन को बढ़ावा देगा। देश के आर्थिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट के लिए जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज वडोदरा आ रहे हैं। ऐसे में समग्र विश्व भारत व स्पेन के मित्रतापूर्ण संबंधों का साक्षी बनेगा।

भारत तथा स्पेन के बीच द्विपक्षीय बैठक
भारत तथा स्पेन देशों की अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक भी वडोदरा में ही दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच होगी, जिस पर भी पूरे विश्व की निगाहें रहेगी। इसलिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था की भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारियों तथा स्थानीय अधिकारियों द्वारा शहर के प्रत्येक मुख्य क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि पीएम ने दो वर्ष पहले 30 अक्टूबर 2022 को वडोदरा में इस परियोजना का शिलान्यास किया था और ठीक दो वर्ष बाद वे ही इस परियोजना का लोकार्पण करने जा रहे हैं। वडोदरा स्थित टाटा एयरबस प्रोजेक्ट भारतीय वायुसेना के लिए परिवहन विमानों का उत्पादन करेगा और रक्षा क्षेत्र में नई उड़ान का निमित्त बनेगा।

RELATED ARTICLES

4 hours ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...

6 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...