प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पोर्ट ऑफ स्पेन में एक पौधा लगाया। यह पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत की गई। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री बिसेसर का आभार जताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “‘एक पेड़ माँ के नाम’ आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर का आभार। भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को समझते हैं, हम हमारे ग्रह को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के रेड हाउस में त्रिनिदाद एवं टोबैगो गणराज्य की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में हुए चुनावों में जीत के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने पर प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को बधाई दी। दोनों नेताओं ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स, डिजिटल परिवर्तन, यूपीआई, क्षमता निर्माण, संस्कृति, खेल और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित संभावित सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा की।

इसकी जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ बातचीत में भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो मैत्री के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमारी आर्थिक साझेदारी को और गति देना तथा आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और रक्षा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

20/10/26 | 5:35 pm | Forest and Climate Change

WWF-India EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान किया शुरू, पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्र...

22/09/26 | 4:19 pm | Prime Minister Narendra Modi

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल द्वारा लिखा एक लेख साझा किया, जल सुरक्षा पर भारत का दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल का लिखा एक लेख साझा किय...