पीएम मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, बोले- केंद्र सरकार तेज गति से काम करती रहेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साइबराबाद का सामर्थ्य नेशनल भी है और ग्लोबल भी है। ये तेलंगाना और देश के तेज विकास का प्रमुख केंद्र है। पीएम मोदी ने कहा कि साइबराबाद से तेलंगाना को देश का एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस बनाने के लिए अनेक बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। उनसे यहां हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी सशक्त होगी।

उन्होंने कहा, “मैं तेलंगाना की जनता को इन प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल रहा है। इसके साथ ही आज का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के निर्माण के पीछे भी यही लक्ष्य है। ये इंडस्ट्रियल एरिया, इंटस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने के केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। एक प्रकार से यह इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, बेहतरीन पावर सप्लाई होगी, एडवांस आई-सिटी नेटवर्क होगा, यानी दुनियाभर के निवेशकों के लिए सुविधा होगी। बीते 12 वर्षों में भारत सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता आधुनिक कनेक्टिविटी भी रही है। सड़क हों, रेलवे हो, एयरपोर्ट्स हों कनेक्टिविटी के हर मोड पर अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। बीते 11 वर्षों में तेलंगाना में नेशनल हाइवे का नेटवर्क डबल हुआ है।

पीएम ने कहा कि एनर्जी सिक्योरिटी का क्या महत्व है? ये आज दुनिया का हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। इसलिए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी पर हमारी केंद्र सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है। बीते सालों में सोलर पावर के मामले में भारत दुनिया के टॉप देशों में पहुंच चुका है। मैं तेलंगाना के हर परिवारजनों को ये भरोसा दिलाता हूं कि आपके सपने पूरे करने के लिए केंद्र सरकार इससे भी और तेज गति से काम करती ही रहेगी। (इनपुट-आईएएनएस)

 

 

 

RELATED ARTICLES

11/10/26 | 10:05 pm | Developed India 2047

पीएम मोदी ने युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र, बोले- बड़े सपने देखें और निडर होकर आगे बढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समार...

11/10/26 | 8:39 pm | Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्...