यशोभूमि में 17 सितंबर को ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

52 देशों की 600 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा

तीन दिवसीय SEMICON India 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ थीम के साथ किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन से जुड़ी भारतीय और वैश्विक कंपनियां, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और छात्र हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन में भारत में सहयोग, निवेश, इनोवेशन और प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही डिस्प्ले इंडस्ट्री में नए विकास, सहयोग और ज्वाइंट वेंचर को बढ़ावा देने के लिए छह Country Roundtables और महिलाओं के नेतृत्व से जुड़े एक फोरम समेत कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।

‘Sand to Silicon to Systems’ दिखाएगा पूरी वैल्यू चेन

SEMICON India 2026 में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की पूरी वैल्यू चेन को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर मटेरियल, उपकरण और चिप डिजाइन से लेकर फैब्रिकेशन, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम्स तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई जाएगी।

कार्यक्रम में नया ‘Sand to Silicon to Systems’ Value Chain Experience भी होगा, जो सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विभिन्न चरणों की पूरी यात्रा को प्रदर्शित करेगा।

जापान समेत छह देशों के होंगे Country Pavilions

इस आयोजन में 600 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 50,000 लोगों के आने की उम्मीद है। इसमें 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव और 150 से अधिक स्पीकर शामिल होंगे।

प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह Country Pavilions होंगे। इसके अलावा 12 State booths, Startup Pavilion, Innovation Showcase, Student Hackathon और Workforce Development Pavilion भी आयोजित किए जाएंगे।

-(इनपुटः PIB)

RELATED ARTICLES

57 mins ago | अमेरिकी कांग्रेस

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए ‘रूस और ईरान पर प्रतिबंध’ ...

2 hours ago | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नवरात्रि का सातवां दिन: प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी की स्तुति का भजन, मां कालरात्रि से समृद्धि की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को मां कालरात्रि को नमन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉ...