पीएम मोदी अपने आवास पर टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम से करेंगे मुलाकात, सुबह 6 बजे विशेष विमान पहुंचेगा दिल्ली

 

 

टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम के साथ पीएम मोदी 4 जुलाई को अपने आवास पर मुलाकात करेंगे। दरअसल 29 जून के फाइनल मैच होने के बाद से भी टीम इंडिया वहां फंसी हुई है। इसके बाद एयर इंडिया का एक विशेष विमान बुधवार को टी20 क्रिकेट विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम को बारबाडोस से घर यानि भारत ला रहा है। दरअसल भारतीय टीम तूफान बेरिल के मद्देनजर हवाई अड्डे बंद होने के कारण वेस्टइंडीज में फंस गए हैं। भारतीय टीम को लेकर विशेष विमान गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचेगा।

सुबह 11 बजे खिलाड़ियों से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 4 जुलाई को सुबह 11 बजे टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिलेंगे। राज्यसभा सदस्य और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया की देश वापसी पर यह जानकारी दी। राजीव शुक्ला ने कहा, “बीसीसीआई द्वारा किराए पर ली गई एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से भारतीय टीम बारबाडोस से रवाना हो गई है।”

सुबह 6 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगा विमान
उन्होंने कहा “जो भारतीय पत्रकार वहां (बारबाडोस) फंसे हुए थे, वे भी उसी फ्लाइट से आ रहे हैं। यह फ्लाइट कल 4 जुलाई की सुबह 6 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगी।” उन्होंने आगे कहा कि “कल 4 जुलाई की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री भारतीय टीम से अपने आवास पर मुलाकात करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि इसके बाद टीम नरीमन प्वाइंट मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और हम यहां पर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

गौरतलब हो कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के बारबाडोस में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराकर इतिहास रचा है।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...

07/10/26 | 12:02 am | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...