पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात दौरा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

पीएम के तय कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर को वे केवड़िया के एकता नगर जाएंगे और शाम करीब 5:30 बजे एकता नगर में 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम करीब 6 बजे वे आरंभ 6.0 में 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय “आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए रोडमैप” है। 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स- आरंभ 6.0 में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के 653 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हैं।

31 अक्टूबर को सुबह करीब 7:15 बजे पीएम मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया जाएगा। पीएम मोदी एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और एकता दिवस परेड देखेंगे जिसमें 9 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी और एक मार्चिंग बैंड की 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल होंगी। विशेष आकर्षणों में एनएसजी की हेल ​​मार्च टुकड़ी, बीएसएफ और सीआरपीएफ के महिला और पुरुष बाइकर द्वारा साहसी प्रदर्शन, बीएसएफ द्वारा भारतीय मार्शल आर्ट के संयोजन पर एक शो, स्कूली बच्चों द्वारा पाइप बैंड शो, भारतीय वायु सेना द्वारा ‘सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट आदि शामिल हैं।

पीएम एकता नगर में विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटकों के अनुभव को बढ़ाना, पहुंच में सुधार करना और क्षेत्र में स्थायित्व से जुड़ी पहलों का समर्थन करना है।

RELATED ARTICLES

45 mins ago | agriculture ministry

शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की, बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मं...

1 hour ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...