प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के शूटिंग खिलाड़ी नीरू ढांडा और कायन चेनाई तथा महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम की सदस्य ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपर्थी की तारीफ की। आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में नीरू ढांडा और कायन चेनाई ने मिक्स्ड ट्रैप टीम शूटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता और नया एशियाई खेल रिकॉर्ड भी बनाया। यह ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। वहीं तीरंदाजी में ज्योति वेन्नम, चिकिता तनिपर्थी और पृथिका प्रदीप की टीम ने चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और 2014 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

पीएमओ के एक्स हैंडल पर बधाई पोस्ट

पीएमओ इंडिया ने महिला तीरंदाजों के लिए पोस्ट में लिखा, “भारत के लिए गोल्ड! एशियाई खेलों 2026 में महिला कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपर्थी को बधाई। यह और भी खास है क्योंकि उनके प्रदर्शन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की। हमारे तीरंदाजों के लिए यह एक शानदार उपलब्धि है।” नीरू और कायन के लिए प्रधानमंत्री ने कहा, “2026 एशियाई खेलों में ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीतने पर नीरू और कायन चेनाई को बधाई। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए इस इवेंट में भारत के लिए पहला एशियाई खेल गोल्ड मेडल जीता। भारतीय शूटिंग के लिए यह एक यादगार उपलब्धि है।”

नीरू का शानदार प्रदर्शन जारी

नीरू और कायन ने फाइनल में 34 का स्कोर किया और कतर द्वारा बनाए गए 30 के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सिल्वर मेडल कतर (32) को मिला, जबकि चीन (23) ने ब्रॉन्ज जीता। इससे पहले मंगलवार को नीरू ने महिलाओं के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। वे ट्रैप शूटिंग में व्यक्तिगत एशियाई खेल गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं। क्वालिफिकेशन में उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। नीरू ने आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता था। भारत ने 328 अंक हासिल किए, जबकि चीन 346 अंकों के साथ गोल्ड पर रहा। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, सुवर्णा ने जीता गोल्ड; स्वाति ने सिल्वर

भारत की सुवर्णा राज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर के श...

12 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों रोहित कु...

12 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स: भारत को तीरंदाजी में पहला गोल्ड, शीतल-तोमर की जोड़ी ने इंडोनेशिया को हराया

भारत की शीतल देवी और तोमर कुमार ने आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को ...