पीएम मोदी ने अरुणाचल-नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, केंद्र के पूर्ण समर्थन का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में आई भीषण बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लिया है। आज गुरुवार को उन्होंने दोनों राज्यों के सांसदों के साथ संसद भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की और बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और पुनर्वास के कार्यों में राज्य सरकारों के साथ मिलकर पूरी ताकत से काम करेगी। उन्होंने स्थिति पर लगातार नजर रखने और हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रभावित लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बैठक की। हमने वहां बाढ़ के बाद बनी स्थिति पर बातचीत की। केंद्र सरकार चुनौतियों से निपटने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी। सभी की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

https://x.com/narendramodi/status/2082762448898244746?s=20

ज्ञात हो, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हाल के दिनों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद होने, घरों में पानी घुसने और कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की खबरें लगातार आ रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की यह बैठक बाढ़ प्रभावित दोनों राज्यों में केंद्र की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के संकेत के रूप में देखी जा रही है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

36 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...