राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सोमवार से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति

इसके बाद में राष्ट्रपति मुर्मु ब्रह्माकुमारियों के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ करेंगी।

बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी राष्ट्रपति

वहीं कल मंगलवार को बठिंडा में राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। शाम को वह मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।

बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

उसके पश्चात बुधवार को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

RELATED ARTICLES

4 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

36 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...