Print

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गोवा में आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर देखेंगी समुद्री अभियान 

भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (गुरुवार) को गोवा में ‘डे एट सी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह जानकारी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमानों की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आईएनएस हंसा पर उनकी अगवानी करेंगे

रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर समुद्र में नौसेना के अभियानों को देखेंगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आईएनएस हंसा (गोवा में नौसेना वायु स्टेशन) पर उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति को 150 जवानों का दल औपचारिक सलामी देगा।

राष्ट्रपति मुर्मु इस दौरान बहु-क्षेत्रीय नौसेना अभियानों की पूरी शृंखला को देखेंगी

रक्षा मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मु की यह पहली यात्रा है, जिसमें वे स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर बहु-क्षेत्रीय नौसेना अभियानों की पूरी शृंखला को देखेंगी। निर्धारित ऑपरेशनों में सतही जहाजों का संचालन, युद्धक कार्रवाई, पनडुब्बी अभ्यास, हवाई शक्ति प्रदर्शन होगा, जिसमें डेक आधारित लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों की उड़ान तथा नौसेना के विमानों का फ्लाईपास्ट शामिल है।

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...