राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने पुर्तगाली समकक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की करेंगी वार्ता 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में आज सुबह लिस्बन पहुंचीं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु अपने पुर्तगाली समकक्ष मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी।
इसके अलावा वह प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और संसद के अध्यक्ष जोस पेड्रो एगुइर ब्रैंको से भी मिलेंगी। लिस्बन के मेयर उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। 

राष्ट्रपति पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगी 

राष्ट्रपति पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगी और उनके विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के कुछ भारतीय मूल के शोधकर्ताओं से मिलने की भी संभावना है। 

भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का मना रहे जश्न 

राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रपति भारत और पुर्तगाल को जोड़ने वाली कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक स्मारक टिकट जारी करेंगे। 

9 से 10 अप्रैल तक स्लोवाकिया का दौरा करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

9 से 10 अप्रैल तक राष्ट्रपति मुर्मु स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के निमंत्रण पर स्लोवाकिया का दौरा करेंगी। यह 29 वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी। स्लोवाकिया में राष्ट्रपति मुर्मु देश के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को भी मिलेगी मजबूत 

राष्ट्रपति की यह राजकीय यात्रा भारत, पुर्तगाल और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करेगी और भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को भी मजबूत करेगी।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...