Print

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक नेताओं की शुभकामनाओं के लिए जताया आभार, भारत की मित्रता और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में देश की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ग्रेनाडा, इथियोपिया, जाम्बिया और कजाकिस्तान के शीर्ष नेताओं की ओर से दी गई हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इन देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और रणनीतिक साझेदारियों को महत्वपूर्ण बताते हुए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल की ओर से दी गई गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और ग्रेनाडा के बीच दोस्ती को वह बहुत महत्व देते हैं और दोनों देशों के बीच करीबी रिश्तों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अबी अहमद अली को एक और कार्यकाल के लिए पद संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

यात्रा और हालिया मुलाकात को किया याद

प्रधानमंत्री ने पिछले साल दिसंबर में अपनी इथियोपिया यात्रा और नई दिल्ली में अबी अहमद अली के साथ हाल ही में हुई मुलाकात को खुशी के साथ याद किया। उन्होंने कहा कि भारत इथियोपिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के सहयोग तथा दोस्ती को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक है।

जाम्बिया के राष्ट्रपति का जताया आभार

पीएम नरेंद्र मोदी ने जाम्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा की ओर से दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत जाम्बिया के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति को भी दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए भी उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत कजाकिस्तान के साथ अपनी घनिष्ठ मैत्री और रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत एवं प्रगाढ़ करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...

3 hours ago | Donald Trump

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के सलीना में चुनावी रैली के साथ अपने मिडटर्म चुनाव प...