पीएम मोदी ने रक्षा अलंकरण समारोह-2025 के प्रथम चरण में लिया भाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2025 (चरण-1) में भाग लिया, जहां वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा

इस संबंध में उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, “रक्षा अलंकरण समारोह-2025 (चरण-1) में भाग लिया, जहाँ वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। भारत हमेशा अपने सशस्त्र बलों के प्रति उनकी वीरता और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभारी रहेगा।”

https://x.com/narendramodi/status/1925573662653948224

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वीर जवानों को कीर्ति और शौर्य चक्र से किया सम्मानित

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के प्रथम चरण के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/संघ शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र और सात मरणोपरांत सहित 33 शौर्य चक्र प्रदान किए। 

RELATED ARTICLES

4 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

36 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...